फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP should declares Ganges water as  liquor 

शराब को गंगाजल घोषित कर दे भाजपा सरकार: पुष्पेश

Fri, 14 Apr 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट 
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट  Updated Fri, 14 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
BJP should declares Ganges water as  liquor 

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा सुनियोजित तरीके से शराब को पहाड़ में स्थापित करना चाहती है। शराब व्यवसाय बढ़े इसीलिए राज्य मार्गों को जिला मार्गों में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने धार्मिक एजेंडे के अनुरूप शराब को गंगाजल घोषित कर देना चाहिए।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में त्रिपाठी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर शराब को बढ़ावा देकर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि दोनों पार्टियों ने राजस्व की दुहाई देकर शराब परोसी है। कहा कि शराब और खनन माफिया पर रोक लगाने के लिए ही जनता ने इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार दी,
विज्ञापन


लेकिन भाजपा ने भी शराब प्रेम को बढ़ावा देते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की अवहेलना कर दी और राज्य मार्गों को जिला मार्गों में तब्दील कर शराब व्यवसाय को बढ़ावा दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा की दृष्टि से अच्छे बन रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार के कारण अब सड़क भी दुर्गति का शिकार हो जाएंगे। कहा कि राजस्व प्राप्ति करने की नीति बनाना समझ से परे है, सरकार हमेशा ऐसी नीतियों का समर्थक रही हैं, जिससे पूंजीपतियों का भला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed