फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp said uttarakhand will be free from corruption soon

उत्तराखंड को भय, भ्रष्टाचार मुक्त कराएगी भाजपा: जाजू

Mon, 11 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
bjp said uttarakhand will be free from corruption soon
श्याम जाजू - फोटो : file photo

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा है कि उत्तराखंड में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। हरीश रावत जुगाड़ से सरकार चला रहे हैं। उनका ध्यान जनहित से जुड़े मुद्दों पर नहीं है। अपनी विफलता का ठीकरा सीएम केंद्र सरकार पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि भाजपा प्रदेश के लोगों को इस सब से मुक्ति दिलाएगी।

विज्ञापन


जाजू रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में आम आदमी के हित में कई फैसले लिए हैं। दुनिया भर में हिन्दुस्तान का परचम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लहरा रहा है। कहा कि देश के प्रत्येक राज्य से कांग्रेस का पतन हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बनकर रह गई है। धरातल पर किसी भी घोषणा को नहीं उतारा जा रहा है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर बजट रोकने का आरोप लगाया जा रहा है।  इस मौके पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि हमने उत्तराखंड को बचाने के लिए मंत्री की कुर्सी छोड़ी है। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। मौके पर पूर्व विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, नीलम सहगल, राजेश कंबोज, अनंत सागर, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, पुष्कर सिंह, राजकुमार कक्कड़, अजीत चौधरी, प्रकाश सुमन, नीरू देवी, भूपेंद्र कंडारी, सागर यादव, सुनील कुमार व विनोद रांगड़ सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश पांडे और जितेंद्र रावत ने किया।

कैंट विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित 
भाजपा के कैंट विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐन मौके पर स्थगित कर दिया गया। यह कार्यकर्ता सम्मेलन भी रविवार को होना था। इसके लिए स्थान भी तय था। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू को इसके लिए आमंत्रित किया गया था।


बताया जा रहा है कि महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस विधानसभा क्षेत्र के दो मंडलों की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इस वजह से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वहीं अग्रवाल ने बताया कि कुछ असमंजस पैदा होने के कारण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित नहीं हो सका है। कार्यकारिणी के मुद्दों को को लेकर प्रदेश प्रभारी से बात हो चुकी है। बताया कि कुछ दिनों में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed