फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp said nd tiwari not join party.

ND तिवारी ने नहीं ज्वाइन की BJP, सिर्फ समर्थन : भाजपा

Wed, 18 Jan 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
bjp said nd tiwari not join party.
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एनडी तिवारी के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर भाजपा ने संशोधित बयान जारी किया है। इसमें एनडी के भाजपा ज्वाइन करने की खबरों पर सफाई दी गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में पार्टी के मीड‌िया सेल द्वारा जारी बयान में कहा ‌गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी के बेटे रोहित शेखर ने भारतीय जनता पार्टी के साथ आए हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


एनडी के अमित शाह से मुलाकात के बात ऐसी खबरें आई थीं जिसमें कहा गया था कि एनडी ने बेटे रोहित संग भाजपा ज्वाइन कर ली है।
 

कांग्रेस ने मेरे पिता को इज्जत नहीं दी : रोहित

bjp said nd tiwari not join party.
अमित शाह से मुलाकात करते रोह‌ित शेखर - फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नारायण दत्त तिवारी, पत्नी उज्जवला और बेटे रोहित शेखर संग अमित शाह के घर पहुंचे थे। जहां उनके बेटे रोहित शेखर ने भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं भाजपा ज्वाइन करने के बाद एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर ने कांग्रेस पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया। रोहित ने कहा कि 'आपने कभी देखा ‌जब कांग्रेस ने मेरे पिता को इज्जत दी हो। वे पूरी तरह भुला दिए गए थे।'
 

'कुछ स्वार्थी लोगों ने एनडी को गुमराह किया'

bjp said nd tiwari not join party.
मनीषी तिवारी - फोटो : AmarUjala

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के भाजपा में जाने को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। एनडी के भतीजे मनीषी तिवारी ने कहा कि एनडी को उनके आस-पास के कुछ लोग गुमराह करके भाजपा में ले गए हैं।

एनडी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में मनीषी को टिकट दिलाकर उनके लिए वोट की अपील की थी। हालांकि इसके बावजूद मनीषी चुनाव हार गए थे।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed