देहरादून: विवादित ऑडियो मामले में बीजेपी ने विधायक काऊ को दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के स्थान पर विरोधी प्रत्याशी का समर्थन करने के मामले में वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी ने रायुपर विधायक उमेश शर्मा काऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने आडियो में काऊ के वार्तालाप को घोर अनुशासनहीनता माना है।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब काऊ को तीन दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपना है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर तीन दिन में जवाब नहीं दिया गया तो माना जाएगा आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और पार्टी अगला कदम उठाएगी।
#Uttarakhand: Raipur BJP MLA Umesh Sharma Kau given notice by the party over indiscipline, asked to respond within 3 days.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 6, 2019
क्या था मामला
बता दें कि हाल ही में विधायक काऊ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादित ऑडियो में विधायक उमेश की आवाज बताई जा रही है। चर्चा है कि ऑडियो में जो शख्स भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बजाय प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कर रहा है, वो उमेश शर्मा काऊ हैं। सच्चाई क्या है, ये ऑडियो की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ऑडियो की जांच कराने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑडियो के संबंध में उनसे शिकायत की गई है। शिकायत पर जांच की होगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी ने समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ खुलकर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन अब पार्टी पर्दे के पीछे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।