{"_id":"575fa2ee4f1c1bc44d11be41","slug":"bjp-rejected-ex-mla-dan-singh-bhandari-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से हुई डील छिपाने के लिए भंडारी लगा रहे आरोप: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से हुई डील छिपाने के लिए भंडारी लगा रहे आरोप: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
भंडारी ने राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के उस आरोप को पार्टी नेताओं ने निराधार बताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनको काम के सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने से मना किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि भंडारी का यह बयान गलत है कि उनको क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रोका था। भंडारी इस तरह के बयान सीएम के कहने पर दे रहे हैं।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि अजय भट्ट छह बार मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं कि वह भाजपा विधायकों के क्षेत्र की ओर से भी ध्यान दें। भट्ट ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के लिए सभी विधायकों से कहा था। भंडारी की कांग्रेस के साथ जो डील हुई है उसको छुपाने के लिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भंडारी व गीता ठाकुर के पार्टी छोड़ने का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ खोया नहीं है। भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं था। इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया गया।