{"_id":"58932bdc4f1c1b953fe80131","slug":"bjp-rebel-can-destroy-winning-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः यहां भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं बागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः यहां भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं बागी
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 02 Feb 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
kunwar pranav champion
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी दिन भी नामांकन वापस नहीं लेने के बाद चुनावी मैदान में डटे भाजपा के बागी पार्टी का खेल बिगाड़ सकते हैं। इन्हें तो जीत हार से खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों को जरूर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार का दिन नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में आए प्रत्याशियों को मनाने के लिए पार्टी की ओर से खूब जोर लगाए गए, लेकिन झबरेड़ा, लक्सर एवं खानपुर में भाजपा के बागियों ने पर्चा वापिस नहीं लिया।
विज्ञापन
लक्सर में कुशलपाल सैनी भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के सामने चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं खानपुर में भाजपा के 2012 के प्रत्याशी रहे चौधरी रविंद्र पनियाला ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने निर्दलीय नामांकन किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मंगलौर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हरपाल सिंह अब बागी होकर शिवसेना से झबरेड़ा में पार्टी प्रत्याशी देशराज कर्णवाल के सामने हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों से पार्टी को नुकसान हो सकता है।