{"_id":"1aa6f7607093a14adc643f70b63e3520","slug":"bjp-ready-to-picket-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा घेराव को तैयार भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा घेराव को तैयार भाजपा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 10 Sep 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी की जा रहा है। 19 सितंबर को भाजपा की ओर से देहरादून में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए हरिद्वार जिले में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को शंकरआश्रम के पास एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार में जिला कार्यकारिणी की बैठक की जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
रणनीति पर विचार मंथन होगा
बैठक में ही 19 सितंबर को विधानसभा घेराव की रणनीति पर विचार मंथन होगा। जिला महामंत्री राजीव शर्मा और कुशलपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा की ओर से बूथ लेवल पर तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता उत्साहित हैं और 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, जिला महामंत्री आशु चौधरी आदि उपस्थित थे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें