उत्तराखंड: शाह ने किया सोशल मीडिया वालंटियर से संवाद, 2019 के लिए दिए प्रचार के टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को देहरादून पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोशल मीडिया वॉलंटियर की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उन्होंने सोशल मीडिया वालंटियर से संवाद कर सोशल मीडिया पर प्रचार के टिप्स दिए। आगामी चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति है कि पार्टी सोशल मीडिया पर आक्रामक प्रचार करे।
आपको बता दें कि, 2019 चुनाव के पहले अमित शाह उत्तराखंड भाजपा की थाह लेने पहुंचे हैं। इसके चलते ही उनका यह दौरान बेहद खास माना जा रहा है।
शाह सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही अनिल बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वे वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इसके बाद शाह वहां बने अस्थाई हेलीपैड पहुंचे और शांतिकुंज के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पं.आचार्य श्रीराम शर्मा व माता भगवती देवी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद बैटरी चालित रिक्शा से उन्होंने गायत्री मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान अमित शाह ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से वार्ता की। वहीं उन्होंने वर्ष 2019 फरवरी-मार्च में होने वाले आम चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
इस दौरान डॉ. प्रणव पंड्या ने पीएम मोदी के कार्यों के प्रति संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी देश के विकास के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनके लिए पांच साल बेहद कम हैं। उन्हें अभी और मौका मिलना चाहिए। इसलिए गायत्री परिवार उनके साथ है।
कहा कि इस वक्त देश में सीधे तौर पर करीब 15 करोड़ साधक गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। वहीं शाह ने उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी और उससे संबंधित पुस्तक भी भेंट की।