फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp parivarthan yatra rath in uttarakhand.

तेजी से पहाड़ चढ़ रहा भाजपा का रथ, मैदान में उतरेंगे दिग्गज

Tue, 22 Nov 2016 10:38 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Nov 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
bjp parivarthan yatra rath in uttarakhand.
पर‌िवर्तन यात्रा रथ - फोटो : AmarUjala

सियासी पिच पर लो स्कोर के साथ शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा अब रफ्तार पकड़ रही है। यात्रा रथ पर सवार भाजपा सत्ता पलटने का दम भर रही है। पार्टी अपने रथों से परिवर्तन का संदेश देने के लिए लगातार होमवर्क कर रही है। संगठन में भले खेमेबाजी की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक यात्रा टीमवर्क के मामले काफी हद तक संगठित दिख रही है।

विज्ञापन


इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि यात्रा की सीधी रिपोर्टिंग सेंट्रल लीडरशिप को है। रथ यात्रा के पहले सप्ताह ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का एक हिस्सा पार्टी ने नाप दिया। अब दूसरे चरण में भाजपा की सेंट्रल लीडरशिप मैदान में उतर कर कांग्रेस के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की सियासी पारी खेलने को तैयार है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 13 नवंबर को चुनावी शंख फूंककर चुनावी रथ दौड़ा दिए थे। शाह की रैली में कार्यकर्ताओं की कम भीड़ रहने से प्रदेश संगठन पर सवाल खड़े हुए, जिससे भाजपा सेंट्रल लीडरशिप के कान खड़े हुए। तुरंत सीनियर लीडरशिप ने बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्रियों को रथ पर सवार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज नेताओं की जनसभाएं अभी से तय

bjp parivarthan yatra rath in uttarakhand.
भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ

विधायकों और दावेदारों को सख्त निर्देश है कि यात्रा के दौरान अपने क्षेत्र में रहना होगा। यात्रा की गंभीरता इससे भी दिख रही है कि आगाज से लेकर अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की तीन जनसभाएं रखी गई हैं, जबकि परिवर्तन यात्रा के समानांतर कांग्रेस की सतत विकास यात्रा की लांचिंग से लेकर अब तक कोई केंद्रीय नेता नहीं पहुंचा।

कांग्रेस के बागियों पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मंत्री हरक सिंह, सतपाल महाराज का भरपूर इस्तेमाल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने के लिए हो रहा है।

अब तक आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, मनोहर परिकर, उमा भारती, धमेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह आदि की जनसभाएं अभी से तय हो गई, जबकि कांग्रेस केंद्रीय नेताओं का कोई प्रोग्राम जारी नहीं कर पाई। परिवर्तन यात्रा के रथ को रोकने के लिए अब कांग्रेस के सामने सतत विकास संकल्प यात्रा को गति देने की चुनौती है।

यह दांव खेले भाजपा ने

bjp parivarthan yatra rath in uttarakhand.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

- यात्रा की मीडिया और लोकल रिपोर्ट भेजी जा रही केंद्रीय नेतृत्व को
- विधानसभा सत्र से विधायकों को मिली अनुपस्थिति की छूट
- सांसद को शीतकालीन सत्र के दौरान भी यात्रा ड्यूटी निभाने के आदेश
- विधानसभा सत्र से बहिर्गमन कर सीधे यात्रा में पहुंचे विधायक
- केंद्रीय मंत्रियों की जनसभाओं की संख्या दो गुना करने का निर्णय

भाजपा की परिवर्तन यात्रा रथ को पूरे प्रदेश में जोरदार समर्थन मिल रहा है। जनसभाओं में राष्ट्रीय नेताओं का आना जारी है। जनता कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और अराजकता से परेशान है। कांग्रेस तो हमारी नकल कर यात्राएं और कार्यक्रम बनाती है।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed