फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp pardafash yatra in dehradun.

पर्दाफाश यात्रा: भाजपाइयों के निशाने पर सीएम रावत

Sat, 20 Aug 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Aug 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
bjp pardafash yatra in dehradun.
पर्दाफाश यात्रा - फोटो : AmarUjala

भाजपा ने पर्दाफाश यात्रा के बहाने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर जुबानी हमले किए। भाजपाइयों ने उन्हें भ्रष्टतम और तानाशाह मुख्यमंत्री करार दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। प्रदेश की जनता एक पल भी हरीश रावत को सीएम बर्दाश्त नहीं करना चाहती। यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दें। वरना जनता खुद कांग्रेस और उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन


प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा ने शुक्रवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर शिवमंदिर से पर्दाफाश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूरी भी दोपहिया वाहन के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रायपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर संपन्न हुई। वहां आयोजित सभा में नेताओं ने सीएम रावत पर जमकर निशाना साधा। सांसद खंडूरी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की इंतहा हो गई है। नौकरशाह बेलगाम और कानून व्यवस्था चौपट है। बाद में मीडिया के सवालों पर भी खंडूरी ने कहा कि यदि रावत में जरा भी साहस है तो कांग्रेस भाजपा के शासनकाल की निष्पक्ष जांच करा लें। सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के बागी रायपुर के पूर्व विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि साढ़े चार साल उन्होंने अपने प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य कराए। 18 मार्च के बाद से रायपुर में स्वीकृत काम भी मुख्यमंत्री ने रुकवा दिए हैं। विधायक मदन कोशिश ने कहा कि सीएम भ्रष्ट अफसरों, खनन, शराब और जमीन माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। सभा को महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, पूर्व संगठन मंत्री धन सिंह रावत, रायपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर युवा नेता संजय गुप्ता, रविंद्र जुगरान, विनोद उनियाल, परवादून भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, जितेंद्र नेगी, राजेश रावत, राजेश शर्मा, आरएस ढिल्लो आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed