{"_id":"57d636554f1c1bb461318f69","slug":"bjp-opens-door-for-congress-leader-in-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने खोले दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने खोले दरवाजे
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने अपने किले का गेट खोल दिया है, लेकिन शर्त यह है कि टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने की कमान पूर्व कांग्रेसी विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत को सौंपी गई है। बहुगुणा और हरक ने कांग्रेस में मौजूद अपने समर्थकों को भाजपा में लाने की पूरी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी हाईकमान से सहमति भी ले ली है। इसकी शुरुआत सोमवार को श्रीनगर में आयोजित जनसभा से हो जाएगी।
आगामी विधानसभा चुनावों में मनोवैज्ञानिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करने की योजना बनाई है।
इस योजना अभी बड़े स्तर के नेता तो नहीं है। लेकिन, कई जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व दर्जाधारियों और पूर्व प्रत्याशियों पर भाजपा की नजर है। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में मौजूद अपने समर्थकों को भाजपा में लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
हरक रावत ने बताया कि कई कांग्रेसी हमारे संपर्क में हैं। सोमवार को श्रीनगर में भाजपा की सभा होगी। इस सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में कई कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को नैनबाग और पुरोला में जनसभा होगी, वहां भी कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे। इसके बाद बड़कोट, उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, प्रतापनगर और घनसाली सहित अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में कई कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता लेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट दिए जाने की शर्त पर किसी को भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। अगर कोई बिना शर्त पार्टी में आना चाहता है तो उसका स्वागत है।
भट्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि कई कांग्रेसी पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसमें प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू मौजूद रहेंगे। उनकी कोशिश भी इन कार्यक्रमों में शामिल होने की होगी।