फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp new step on unemployed compensation card

कांग्रेस का भत्ता कार्ड, भाजपा ने तलाशा नया वार

Sat, 11 Feb 2017 12:03 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Feb 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
bjp new step on unemployed compensation card
नरेंद्र मोदी - फोटो : self

कांग्रेस के बेरोजगारी भत्ता कार्ड का अब तक सीधा विरोध कर रही भाजपा ने अलग तरह के संकेत मिलने के बाद अब इसका नया वार तलाशा है। भाजपा खुद को युवाओं और बेरोजगारों की हितैषी साबित करने में जुटी है। पार्टी नेताओं के भाषणों और बयानों में यह साफ नजर भी आ रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटे जाने को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तर्क के साथ मुखर होकर उतरी भाजपा अब इसे लेकर सशंकित भी होने लगी है। भाजपा को डर है कि कहीं इस खिलाफत का संदेश पार्टी की युवा विरोधी छवि के रूप में न चला जाए। पार्टी नेताओं को इस बात के संकेत भी मिले हैं कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर यह बात प्रचारित कर भी रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा सीधे सीधे यह साबित करने की कोशिश हो रही है कि युवाओं के हितों और बेरोजगारी के मसले पर भाजपा गंभीर नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इसे देखते हुए पार्टी के रणनीतिकारों ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड का नया वार तलाशा है। अब भाजपा अपने को युवाओं और बेरोजगारों के दुख दर्द को समझने वाली एकमात्र पार्टी दिखाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए युवाओं को लुभाने वाले वायदे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि रणनीति के तहत युवाओं से जुड़े मुद्दों को स्टार प्रचारकों के भाषणों में भी शामिल कर दिया गया है। इसका असर दिखने भी लगा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार की जनसभा में प्रदेश में पलायन की समस्या रोकने, युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी जो दिया।


तो वही, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी देहरादून और टिहरी जिले में हुई जनसभाओं में पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के लाखों अवसर उपलब्ध कराने का वायदा कर चले गए। सूत्रों का कहना है कि मतदान के लिए शेष दिनों में भी पार्टी नेता इसे अपनी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाकर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed