फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National General Secretary BL Santosh visited Uttarakhand for two days,  Pushkar Singh Dhami government report card

बीएल संतोष का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा: राष्ट्रीय महामंत्री ने देखा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, भावी एजेंडे पर करेंगे मंथन

Sun, 24 Apr 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 23 सीटों पर मिली हार की न सिर्फ समीक्षा करेंगे बल्कि इन सीटों पर पार्टी की कमजोर कड़ियों को दुरस्त करने का मंत्र भी देंगे। बैठक में चंपावत उपचुनाव के एजेंडे पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
BJP National General Secretary BL Santosh visited Uttarakhand for two days,  Pushkar Singh Dhami government report card
बीजेपी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को देहरादून पहुंच गए। आते ही उन्होंने बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। उन्होंने पहली बैठक मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के साथ की। उन्होंने सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री ने एक माह के कार्यकाल की जानकारी रखी। उन्होंने समान नागरिक संहिता और सत्यापन अभियान के बारे में भी बताया। इस दौरान मंत्रियों ने भी अपने-अपने मंत्रालयों में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


संतोष ने प्रदेश सरकार से पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र पर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी ने जनता के सामने जो संकल्प रखे हैं, उन पर सरकार को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ चंपावत उपचुनाव के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सीट खाली होने की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेताओं ने कहा कि चंपावत उपचुनाव को भारी मतों के साथ जीतने की रणनीति बनाई जाए। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा उपस्थित थे।
 

मंत्री कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें

बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेंगे। कार्यकर्ताओं को महसूस होना चाहिए कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष रविवार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। वह जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। 

23 सीटों पर हार की समीक्षा रिपोर्ट देखेंगे

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में 47 सीटें जीतने के बावजूद पार्टी ने 23 सीटों पर मिली हार की भी समीक्षा कराई है। समीक्षा रिपोर्ट में जिन सीटों पर भितरघात की संभावनाएं बलवती हुई, उन मामलों को अनुशासन समिति को सौंपा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रविवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 23 सीटों पर मिली हार की न सिर्फ समीक्षा करेंगे बल्कि इन सीटों पर पार्टी की कमजोर कड़ियों को दुरस्त करने का मंत्र भी देंगे। पार्टी ने संगठन को जो कार्यक्रम दिए हैं, बैठक में उनकी समीक्षा होगी। संतोष  भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा देंगे।

चंपावत उपचुनाव पर भी चर्चा संभव

बैठक में चंपावत उपचुनाव के एजेंडे पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री को इस सीट से उपचुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के उत्तराखंड आने से पहले पार्टी सीट खाली करने की कवायद कर चुकी है। बीएल संतोष पार्टी नेताओं को चंपावत उपचुनाव जुट जाने का आह्वान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed