फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP MP tirath singh rawat Car Accident on delhi haridwar highway

दिल्ली से लौट रहे भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एम्स में भर्ती

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
BJP MP tirath singh rawat Car Accident on delhi haridwar highway
अस्पताल में भर्ती सांसद रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की पौड़ी से भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत रविवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना गंभीर थी, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उनके पीएस, गनर और चालक को भी मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जाने की सलाह दी। सभी को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की संयुक्त टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी में लगी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


तीरथ सिंह रावत शनिवार रात में ट्रेन से दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे। यहां डामकोठी में विश्राम करने के बाद सुबह 8.30 बजे कार से जनसंपर्क अधिकारी विजय सती, गनर सुभाष मैठाणी, चालक हरीश सिंह के साथ पौड़ी जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिप्स बोन में आई हल्की चोटें

BJP MP tirath singh rawat Car Accident on delhi haridwar highway
अस्पताल में भर्ती रावत - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर जयराम आश्रम मोड़ के पास एक कार से टकराकर उनकी कार पलट गई। सांसद को सिटी अस्पताल ले जाया गया और जांच की गई। पैर और हिप्स बोन में दर्द की शिकायत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई।

डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सांसद तीरथ सिंह रावत को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दर्द को देखते हुए उन्हें विस्तृत जांच की सलाह दी गई है। कुछ देर डामकोठी में आराम करने के बाद वे ऋषिकेश एम्स रवाना हो गए।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि टक्कर मारने वाली सफेद कार की तलाश की जा रही है। कार दिल्ली से देहरादून की ओर जा रही थी। इधर, सांसद के घायल होने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लग गया।

शरीर का पैन सीटी परीक्षण कराया गया

BJP MP tirath singh rawat Car Accident on delhi haridwar highway
सांसद तीरथ सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश रवाना होने से पहले विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पंकज सहगल, नरेश शर्मा, राजेश लखेड़ा, मनोज जखमोला, कन्हैया खेवडियर, सन्नी पंवार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने डामकोठी पहुंचकर उनका हाल जाना।

दोपहर करीब 12 बजे सभी को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर लाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, ट्रामा सर्जरी कंसलटेंट डॉ. अजय कुमार, न्यूरो सर्जरी के डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डाइबिटिक विभाग की टीम के सदस्यों ने उनकी जांच की। सांसद सहित सभी अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

उनका संयुक्त चिकित्सकीय दल की निगरानी में वीआईपी वार्ड में उपचार चल रहा है। एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उनका अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराया गया। सांसद की गर्दन, पीठ और बाएं कूल्हे में दर्द की शिकायत है।

उनके पूरे शरीर का पैन सीटी परीक्षण कराया गया। इसमें स्थिति सामान्य पाई गई। सिर या हड्डी में कोई फ्रैक्चर नहीं है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीन प्रोटोकॉल प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. आरएस मित्तल, डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी, डीएमएस डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed