चुनाव के दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी से की गालीगलौच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल फिर संयम खो बैठे। वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप पूर्वी में मतदान केंद्र के गेट पर विधायक भद्दी गालियां देते दिखे। विधायक का दावा है कि उन्होंने गालियां नहीं दी।
हालांकि, सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में ठुकराल अभद्र भाषा का जमकर प्रयोग करते दिख रहे हैं। पार्षद प्रत्याशी ने ट्रांजिट कैंप थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ मोनू की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के मुख्य गेट को पुलिसकर्मियों ने पांच बजते ही बंद कर दिया था।
परिसर में मतदान के लिए महिलाएं और पुरुष खड़े थे। इसी बीच, विधायक राजकुमार ठुकराल कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विधायक ठुकराल 8-10 मतदाताओं का जबरन वोट डलवाने का प्रयास कर रहे थे।
राजेंद्र ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई थी। आरोप है कि विधायक ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज होकर पार्षद पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में होने के कारण वह नहीं बता सकते कि तहरीर मिली है या नहीं।
मतदान केंद्र के बाहर मैं पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के साथ चाय पी रहा था। वहां चुनाव लड़ रहे मोनू ने समझा कि मैं मतदान केंद्र के अंदर आ रहा हूं। मोनू ने कुछ गलत बोला था तो मेरे समर्थकों ने उसे डांट दिया था। मैं मतदान केंद्र के अंदर नहीं गया था।
पुलिस के सामने यह वाक्या हुआ था। गेट के अंदर मौजूद अराजक लड़के जिन्होंने शराब पी थी, गलत बोल रहे थे। इसलिए उनको सख्ती से डांटा था। मैंने किसी तरह की गालीगलौच नहीं की।
- राजकुमार ठुकराल, भाजपा विधायक रुद्रपुर