{"_id":"56e941004f1c1bfb5f8b45b1","slug":"bjp-mla-protest-in-front-of-uttarakhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे BJP विधायक गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे BJP विधायक गणेश जोशी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भाजपा विधायक गणेश जोशी समेत नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य बीजेपी नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
उन्होंने 14 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े का पैर विधायक गणेश जोशी द्वारा तोड़ने का विरोध किया। उन्हें कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि लाठी की चोट से घोड़े का पैर नहीं टूटा है। जब ऐसा नहीं है तो गणेश जोशी के खिलाफ केस क्यों दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक विधायक गणेश जोशी को इस आरोप से मुक्त नहीं किया जाता वह ऐसे ही धरने पर बैठे रहेंगे।
उधर, विकासनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हरबर्टपुर चौक पर विधानसभा घेराव के दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी को घोड़े को घायल करने के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मामले में प्रदेश सरकार भाजपा विधायक को फंसाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा घेराव में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। जिसे देख सरकार बौखला गई।