फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mla ganesh joshi went kargil martyr home after news published

देहरादून: खबर छपने के बाद शहीद के परिवार की सुध लेने घर पहुंचे भाजपा विधायक

Thu, 26 Jul 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
bjp mla ganesh joshi went kargil martyr home after news published
भाजपा विधायक गणेश जोशी पहुंचे शहीद के घर - फोटो : amar ujala

विधायक गणेश जोशी बृहस्पतिवार को कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के परिवार की सुध लेने उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


परिवार के सदस्य को नौकरी और जमीन नहीं मिलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक गणेश जोशी को उनके घर जाकर समस्या सुनने के निर्देश दिए थे। जोशी ने उनके गांव चांदमारी पहुंचकर शहीद के परिवार का हाल जाना और सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने शहीद राजेश गुरुंग की पीड़ा की खबर ‘एड़ियां घिस गईं 19 साल में...कोई सुनता ही नहीं’ प्रकाशित की थी। शहीद के पिता नायक श्याम सिंह गुरुंग (रिटा.) को इस बात का दर्द है कि सरकार जमीन और बेटे को नौकरी का वादा करके भूल गई है। वह दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गए। बृहस्पतिवार को खबर का संज्ञान लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को शहीद परिवार से मिलकर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक जोशी चांदमारी स्थित शहीद राजेश गुरुंग के घर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने घर में लगी शहीद राजेश गुरुंग की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के आदेश दिए। साथ ही शहीद के परिवार को आश्वासन दिया कि वह सरकार के वादे के मुताबिक, पांच बीघा जमीन उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार की सभी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शहीद के पिता श्याम सिंह गुरुंग ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed