फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP MLA deshraj karnwal warning if Ambedkar photo not in office He will register FIR

भाजपा विधायक की चेतावनी, कार्यालयों में आंबेडकर की फोटो न लगाई तो दर्ज कराऊंगा एफआईआर

Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA deshraj karnwal warning if Ambedkar photo not in office He will register FIR
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन में जिस कार्यालय में उन्हें डॉ.भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगी नहीं मिलेगी, वे वहां के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि आदेश के बावजूद कई सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों में आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है। कर्णवाल मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिले। 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत की कि शासन स्तर से आदेश होने के बावजूद कई सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में विभागों को ताकीद करने का अनुरोध किया।

कर्णवाल ने मुख्य सचिव को एक पत्र भी सौंपा। कर्णवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से वे अनुरोध करते हैं कि वे दो दिन में सभी कार्यालयों में आंबेडकर की फोटो लगवाना सुनिश्चत करें। दो दिन बाद वे सभी जनपदों में जाएंगे और जहां उन्हें आंबेडकर की तस्वीर नहीं मिलेगी, वहां के संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed