बीजेपी विधायक बोले, दोबारा बनेगा संत शिरोमणि रविदास का मंदिर, छठे तीर्थ के रूप में होगा प्रतिष्ठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दिल्ली में एकत्र हुए समाज के लोगों को संबोधित करते हुए झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने दोबारा भव्य मंदिर बनवाए जाने तथा इसे देश के छठे तीर्थ के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने की का भरोसा दिलाया।
तुगलकाबाद में संत शिरोमणि रविदास मंदिर को तोड़े जाने पर इसका दोबारा निर्माण कराने की मांग को लेकर रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में बड़ी संख्या में संत रविदास के अनुयायी एकत्र हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने इस मसले पर केंद्र सरकार का पक्ष रखा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र डीडीए के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का मंदिर भव्य स्मारक के रूप में बनाएगा। जाजू के हवाले से बताया कि जिस तरह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पंच तीर्थस्थान बनाए हैं।
छठवां तीर्थ स्थान संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने सभी से विपक्षी दलों की बातों से भ्रमित न होने को कहा। बिना सोच समझे विरोध करने को गलत बताया। सफाई दी कि दिल्ली सरकार की ओर से न्यायालय में सरकार का पक्ष उचित ढंग से नहीं रखा गया।