फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Minister Rekha Arya Claiming for Almora lok sabha seat in election 2019

लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आईं बीजेपी मंत्री रेखा आर्य, इस सीट से की टिकट की दावेदारी

Fri, 11 Jan 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Bjp Minister Rekha Arya Claiming for Almora lok sabha seat in election 2019
रेखा आर्य

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से टिकट का दावा ठोंक दिया है। किसान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अल्मोड़ा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे 2014 में भी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं।

विज्ञापन


पिछले काफी समय से पौड़ी, नैनीताल और टिहरी के अलावा अल्मोड़ा लोस सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाएं गरम हैं। वर्तमान में अल्मोड़ा से केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा सांसद हैं। लेकिन संगठन के भीतर ये चर्चा काफी गर्म है कि सर्वे में अल्मोड़ा सीट के परिणाम बहुत उत्साहित करने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


पार्टी इस सीट पर खुद को मजबूत तो मानती है, लेकिन प्रत्याशी को लेकर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि भाजपा के हलकों में अल्मोड़ा सीट से नए चेहरे को उतारे जाने चर्चाएं गरम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चर्चाओं के बीच बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भी अल्मोड़ा से चुनाव लड़ने की इच्छा सार्वजनिक कर दी। मीडिया ने जब उनसे इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे 2014 में भी चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

रेखा को मिला तो रानी का टिकट कटेगा

लेकिन इस बार केंद्रीय नेतृत्व उन्हें टिकट देता है तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।  इससे पहले नैनीताल लोकसभा सीट से यशपाल आर्य भी टिकट का दावा ठोंक चुके हैं। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी के चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छा जाहिर करने के बाद आर्य ने टिकट की दावेदारी की। 

सियासी हलकों में ये चर्चा भी गरम है कि यदि पार्टी ने राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा से प्रत्याशी बनाया तो फिर टिहरी लोस सीट से रानी राजलक्ष्मी का टिकट कट सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी पांच में से एक सीट पर ही महिला को प्रत्याशी बनाएगी। इसके अलावा आरक्षित कोटे से अल्मोड़ा सीट के लिए पार्टी के पास अजय टम्टा, रेखा आर्य और यशपाल आर्य के विकल्प हैं। लेकिन आर्य की प्राथमिकता नैनीताल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed