फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp men passed from liar's school.

झूठ बोलने के स्कूल से पास हैं भाजपाई: सीएम रावत

Wed, 14 Sep 2016 08:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Sep 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
bjp men passed from liar's school.
हरीश रावत - फोटो : Self

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने के स्कूल से पास हुए हैं। लिहाजा वे झूठ बोलने की कला में माहिर हैं। भाजपा के लोग जो भी बोलें, मानकर चलिए कि उसमें झूठ के सिवाय कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व मीडिया से मुखातिब सीएम ने भाजपा के प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर बनाने के आरोप पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने बिना नाम लिए हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर चुटकी लेते हुए कहा कि फर्जी वोटिंग और फर्जी वोटरों की जांच सबसे पहले हरिद्वार शहर से कर लेते हैं।
विज्ञापन


लालबत्ती के मसले पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बिना उपयोगिता के किसी को लालबत्ती नहीं दूंगा। जहां उपयोगिता है वहां मैं उदार हूं और बिना उपयोगिता के लालबत्ती नहीं दूंगा। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में राज्य में जीएसटी लागू कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर मंथन किया जा रहा है। जैसी जरूरत होगी, उसके हिसाब से आगे निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘शिक्षकों को इतनी तवज्जो कोई मुख्यमंत्री नहीं देता’

bjp men passed from liar's school.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री किसी राज्य में इतनी तवज्जो शिक्षकों को नहीं देता होगा, जितनी मैं दे रहा हूं। दूसरे राज्यों की तुलना में हमारे शिक्षकों को ज्यादा वेतन मिल रहा है।

शिक्षकों की कुछ मांगें ऐसी हैं, जिनको अगर स्वीकृत करेंगे तो सारे कर्मचारियों पर उसे लागू करना पड़ेगा। इससे 2017 के योजनागत विकास के लिए एक नया पैसा नहीं रहेगा। जो आमदनी होगी वह कर्मचारियों के वेतन भत्तों में चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed