फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP membership campaign meeting in rishikesh

ऋषिकेश: मिशन 2022 की तैयारियों के लिए भाजपा ने शुरू की रणनीति, 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाने पर मंथन

Sat, 22 Jun 2019 09:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
BJP membership campaign meeting in rishikesh
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

ऋषिकेश। जीत के खुमार में संगठन शिथिल न हो इसके लिए भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शुरू हो गई। इसमें संगठन के विस्तार और मिशन 2022 पर खास तौर से रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के पदाधिकारी परमार्थ निकेतन पहुंच चुके हैं। परमार्थ निकेतन के स्व. प्रकाश पंत सभागार में शुरू हुई बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम को पहुंचे। बैठक के पहले सत्र में सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ। इसके बाद गंगा आरती की गई। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार रखने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देश के सभी प्रदेशों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। लोकसभा चुनाव में मतदान के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले बूथों को सबल बनाने पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा संगठन की नीति के मुताबिक 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनेगी। उन्होंने बताया कि छह जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नवंबर माह तक भाजपा के संगठनात्मक चुनाव संपन्न होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, केदार जोशी, ज्योति प्रसाद, कुसुम कंडवाल, मयंक गुप्ता, पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, कैलाश शर्मा, खजानदास, गजराज बिष्ट, आशीष गुप्ता, महेंद्र भट्ट, विनोद कंडारी, सुनील उनियाल गामा, कुलदीप कुमार, राजेंद्र अंथवाल, बलबीर घुनियाल, अनिल कपूर, विरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम भरत लाल, मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, जिला संयोजक गजेंद्र नागर, गुरुपाल बत्रा, मनीष राजपूत, शकुंतला राजपूत, अशोक अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 को होगी विधानमंडल की बैठक 
कार्यसमिति के बैठक के बाद आने वाली 24 जून को भाजपा विधानमंडल की बैठक देहरादून में संपन्न होगी। इसमें प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसद और विधायक भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed