फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Media workshop: Tips given for Spread Uttarakhand government achievements and schemes

भाजपा की मीडिया कार्यशाला: उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के दिए टिप्स

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
सार

शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला में बोलते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम में जगह बनाकर जिले का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय फलक पर छा सकता है।

विज्ञापन
BJP Media workshop: Tips given for Spread Uttarakhand government achievements and schemes
भाजपा की मीडिया कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक कैसे पहुंचाएं, इसके लिए प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दूसरे नेताओं की ओर से टिप्स दिए गए। कहा कि आज मीडिया सिर्फ प्रिंट और इलेक्ट्रानिक से आगे निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इन तमाम माध्यमों का पार्टी हित में कैसे प्रयोग करना है, इस पर प्रदेश ही नहीं जिला स्तर पर भी मंथन करना होगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला में बोलते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम में जगह बनाकर जिले का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय फलक पर छा सकता है। इसलिए राजनीति में आगे बढ़ने का यह अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज, स्व. अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, निर्मला सीतारमण इसके उदाहरण हैं। यह सभी पार्टी की मीडिया टीम से जुड़े रहे और शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने आगाह भी किया, मीडिया में दिया गया एक भी गलत बयान पार्टी को तो नुकसान पहुंचाता ही है, आपको भी अर्श से फर्श पर ला देता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कार्यशाला में उपस्थित राज्य के विभिन्न जिलों से आए मीडिया प्रभारियों को टेलीविजन और प्रिंट मीडिया के अलावा तमाम दूसरे माध्यमों का प्रयोग पार्टी हित में करने को कहा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में नारद मुनि स्वर्ग लोक, धरा लोक और पाताल लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी प्रकार आज आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनपक्ष, पार्टी पक्ष और सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों से प्रस्तुत करती है। धामी ने कहा कि पूर्व में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल युग की बात करते थे, तब कोई विश्वास नहीं करता था, लेकिन आज के दौर में मोबाइल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग बन गया है। धामी ने कहा कि इसलिए पार्टी की मीडिया टीम को भी तमाम आधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए पार्टी की रीति-नीति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इससे पूर्व संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि मीडिया प्रभारियों को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्णकालिक रूप में  कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया कार्यशाला में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, मयंक गुप्ता, राजीव जेटली राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा, प्रवक्ता गौरव भाटिया, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने भी विभिन्न सत्रों में मीडिया टीम को टिप्स दिए। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारियों ने भाग लिया।

अगले सौ दिन का रोडमैप करें तैयार : बलूनी 

अनिल बलूनी ने कहा कि सत्ता का मीडिया प्रबंधन और विपक्ष का मीडिया प्रबंधन अलग-अलग होता है। उन्होंने मीडिया टीम के प्रभारियों से अगले सौ दिनों का रोडमैप बनाने, ऑनलाइन-डिजिटल के लिए अगल से रणनीति बनाने, रिसर्च टीम का गठन, खबरों का बैंक बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की तरफ से अधिकृत व्यक्ति ही बयान जारी करें। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस ही नहीं अब आम आदमी पार्टी से भी लड़ना है। वह अदृश्य शत्रु की तरह है, झूड फैलाने में माहिर है। इसलिए फेक न्यूज को रोकना भी मीडिया टीम के सामने चुनौती है। राज्य और केंद्र की उपलब्धियां, केंद्र से मिला पैसे की भी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। 

हमें मिथक तोड़कर फिर सरकार बनानी है 
अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा को मिथक तोड़कर पुन: राज्य में सरकार बनानी है। उन्होंने मीडिया टीम से वर्ष 2012-17 कांग्रेस काल की विफलताओं का चार्ट तैयार करने को भी कहा। केजरीवाल पर भी आरोप पत्र तैयार करने के लिए कहा। जिलास्तर पर टॉक शो कराने की भी बात उन्होंने कही। 

चुनाव से पहले होगा राष्ट्रीय नेताओं का दौरा
अनिल बलूनी ने कहा कि चुनाव से पूर्व उनके तमाम राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड का दौरान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। 

अच्छा काम करो, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट में जगह दूंगा
अनिल बलूनी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि दिल्ली में बैठा मीडिया टीम का व्यक्ति ही अच्छा काम कर सकता है। उत्तराखंड में तमाम जिलों में कई कार्यकर्ता भी बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जो भी अच्छा काम करेगा, उसे राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी जाएगी।

सरकार विभागों और वित्त से आकलन करवाकर ही कर रही घोषणाएं: धामी
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। धामी ने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, लेकिन वह विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं, जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 हजार भर्तियां निकाली हैं, जिस पर 15 अगस्त से कार्य शुरू हो गया है। अगले तीन माह के भीतर इनमें से आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को दो हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस और राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed