फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leaders claim for membership of Rajya Sabha

Rajya Sabha: सदस्यता के लिए भाजपा नेताओं ने की दावेदारी, पैनल के नाम तय करने में लगेंगे अभी दो दिन

Sun, 15 May 2022 11:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 11:05 AM IST
सार

प्रदेश संगठन से राज्य सभा के चुनाव में प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए छह नाम मांगें हैं। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाओं के नाम भेजे जाने हैं।

विज्ञापन
BJP leaders claim for membership of Rajya Sabha
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में राज्य सभा की एक सीट के लिए भाजपा के कुछ नेताओं ने दावेदारी की है। शनिवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की और उन्हें अपने दावेदारी से संबंधित पत्र सौंपा। कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पैनल के नाम तय करने में अभी दो दिन और लगेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने प्रदेश संगठन से राज्य सभा के चुनाव में प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए छह नाम मांगें हैं। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाओं के नाम भेजे जाने हैं। पैनल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पार्टी नेता ज्योति प्रसाद गैरोला और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान के नामों की चर्चा है। 
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के पास पार्टी नेताओं ने राज्यसभा के लिए दावेदारी करने पहुंचे। पैनल में अपना नाम शामिल कराने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने कौशिक से मुलाकात की। उनके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी ने भी दावेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने भी कौशिक के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर दावेदारी की। उन्होंने अपनी दावेदारी के पक्ष में कहा कि वह संघ एवं भाजपा के दो दश से अधिक समय से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पार्टी के विभिन्न दायित्व उन्हें मिले हैं। कई राज्यों के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी भी रहे हैं। 


ये भी पढ़ें..Pre-Budget Dialogue: जून में पेश करेगी धामी सरकार बजट, जनता से सुझाव लेने का सिलसिला जारी, पढ़िए क्या रहेंगी खास बातें

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कुछ लोगों ने राज्य सभा के लिए दावेदारी की है। पैनल बनाने की प्रक्रिया जारी है। अभी पैनल भेजने में दो-तीन दिन और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद पैनल फाइनल कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed