फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leaders attacking on pakistan and china in Training program

चीन-पाक पर बीजेपी सख्त, कहा सबक सिखाने को जो उचित होगा, वो जरूर करेंगे

Fri, 28 Jul 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders attacking on pakistan and china in Training program

बीजेपी ने मंत्री और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन ज्वलंत विषयों पर पार्टी के स्टैंड को दो टूक अंदाज में सामने रखा। बीजेपी ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान के साथ जो उचित होगा, वो किया जाएगा।

विज्ञापन


देश की सुरक्षा और हितों को लेकर समझौते का कोई प्रश्न ही नहीं है। पार्टी ने भ्रष्टाचार और काले धन को लेकर भी आक्रामकता दिखाई है। बीजेपी ने कहा है कि दोनों विषयों पर जंग चल रही है। इस स्थिति में लंदन हो या श्रीनगर, ऐसे लोगों को दिल्ली की जेल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


बीजेपी के दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग की स्वामी रामतीर्थ आश्रम में बृहस्पतिवार सुबह शुरुआत हुई। राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश ने वर्ग का शुभारंभ किया। पहले दिन चले विभिन्न सत्रों को प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राम माधव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी के अलावा सभी विधायक उपस्थित थे। राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के साथ ही महामंत्री संगठन संजय कुमार, नरेश बंसल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

सत्र की शुरुआत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश पर्दे पर प्रदर्शित किया गया। संदेश में शाह ने कहा कि भाजपा में यह प्रशिक्षण अभियान के रूप में लिया गया है और यह देश में अपने प्रकार का सबसे बड़ा अभियान है। संदेश में शाह ने कहा कि प्रशिक्षण कर्मकांड नहीं है, अपितु यह आत्मा का दीपक प्रज्वलित करने वाला है।

किसने क्या कहा

bjp leaders attacking on pakistan and china in Training program

भारत अब सॉफ्ट स्टेट नहीं है। हम उनसे ही बात करेंगे, जो बातचीत करने के लायक है। आज जम्मू-कश्मीर में दिखाई गई सख्ती के कारण आतंकी तत्व वहां से भाग रहे हैं। मोदी सरकार देश की एकता और अखंडता जैसे विषयों के साथ ही आम आदमी की भलाई को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
-राममाधव, राष्ट्रीय महामंत्री

भाजपा देश को विश्व में सर्वोच्च लक्ष्य तक ले जाने के लिए समर्पित और मर्यादित तरीके से कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। आज कांग्रेस और कुछ दल भाजपा के खिलाफ  महागठबंधन बनाने की जोड़तोड़ कर रहे हैं। ये गठबंधन ठग गठबंधन हैं और अपनी अंदरूनी समस्याओं के कारण टूट भी रहे हैं।
-शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सह महामंत्री

प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ता की वैचारिक दृढ़ता और मुखरता और बढ़ती है। भाजपा संगठन आधारित दल है और प्रशिक्षण की भूमिका वैसी ही है जैसी शांतिकाल में सेना की गतिविधियां रहती हैं।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष 

भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ अपनत्व का व्यवहार करें। हम जिस भी उच्च पद पर हैं उसके पीछे कार्यकर्ता की मेहनत है।
श्याम जाजू, प्रदेश प्रभारी
 
कार्यकर्ताओं का जितना प्रशिक्षण होगा, उतना ही राजनीति में सुचिता बढे़गी। बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशिक्षण पार्टी और देश दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed