फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp leader surrender in court for shaktiman murder

शक्तिमान प्रकरण: भाजपा नेता ने किया न्यायालय में सरेंडर, हरक सिंह सहित पांच ने लगाई हाजिरी माफी 

Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader surrender in court for shaktiman murder
court

उत्तराखंड के चर्चित शक्तिमान प्रकरण में आरोपी भाजपा नेता राहुल रावत ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमएम पांडेय की अदालत ने रावत को जमानत दे दी। इस मामले में मुख्य आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मार्च 2016 में विधानसभा के घेराव के दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई थी। कुछ दिन बाद शक्तिमान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में विधायक गणेश जोशी समेत कई भाजपा नेता नामजद हैं। उनके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में पशु क्रूरता आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। प्रकरण में विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरक सहित पांच ने लगाई हाजिरी माफी 

सरकार ने मुकदमे को वापस लेने की दो बार गुहार कोर्ट से लगाई थी। मगर, न्यायालय ने दोनों बार सरकार की अर्जी को खारिज कर दी थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को राहुल रावत ने सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ पिछले दिनों गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। 

साल 2009 के विधानसभा घेराव मामले में मंत्री हरक सिंह रावत समेत पांच नेताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में हाजिरी माफी लगाई। उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप तय होने थे। इस प्रकरण में सितंबर में 20 नेताओं के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। जबकि, पांच अन्य के लिए न्यायालय ने 25 अक्तूबर की तिथि नियत की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed