{"_id":"58be41934f1c1b775ddc3fad","slug":"bjp-leader-send-letter-to-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के कर्णप्रयाग चुनाव से पहले बीजेपी में लैटर बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग चुनाव से पहले बीजेपी में लैटर बम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : file photo
कर्णप्रयाग चुनाव के लिए पूरी तैयारी से जुड़ी बीजेपी को एक लैटर बम ने हिला दिया। लैटर बम खटीमा क्षेत्र के बीजेपी के नेताओं की तरफ से सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि क्षेत्र के 18 नेताओं ने पूरे चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया। ये आरोप भी लगाया गया कि प्रदेश स्तरीय जिम्मेदार नेताओं को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
खटीमा सीट से बीजेपी ने सिटिंग एमएलए पुष्कर सिंह धामी को टिकट दिया है। इस सीट से कई और नेता भी दावेदार थे। चुनाव के दौरान भी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा। चुनाव निबट जाने के बाद अब ऐसे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कराने के लिए बीजेपी का एक गुट सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
इस क्रम में एक लैटर अमित शाह को भेजा गया है। इसमें 18 नेताओं का बकायदा नाम उजागर किया गया है। इसमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। हालांकि बीजेपी इस तरह के किसी लैटर की बात से इनकार कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि छोटी-मोटी शिकायतें हर जगह रहती हैं, लेकिन ऐसा कोई लैटर देने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।