फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Leader saroj pandey arrives uttarakhand for 2019 lok sabha election planing

उत्तराखंड पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री, कहा हार से लिया सबक, जरूर जीतेंगे 2019 का चुनाव 

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader saroj pandey arrives uttarakhand for 2019 lok sabha election planing
बीजेपी राष्टीय महामंत्री सरोज पांडेय

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली हार के बावजूद प्रदेश भाजपा को अपनी सांगठनिक ताकत पर भरोसा है। हार से कार्यकर्ताओं की उदासी दूर करने के लिए पार्टी अपने कार्यक्रमों में तेजी लाएगी। चुनाव से पूर्व सांगठनिक तैयारियों की नब्ज टटोलने पहुंचीं पार्टी महामंत्री सरोज पांडेय ने गढ़वाल मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया गया कि वे सांगठनिक ताकत को बढ़ाने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुट जाएं। 

विज्ञापन


हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए पांडेय ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और पार्टी के हर कार्यकर्ता की जवाबदेही तय की। सांगठनिक मजबूती के लिए 23 बिंदुओं की समीक्षा बैठक के दौरान तीन राज्यों में पार्टी की हुई हार से सबक लेने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने निर्देश दिए कि बड़े से लेकर छोटे तक हर नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों, मंडलों और शक्ति केंद्रों में होने वाली बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन


एक-एक कार्यकर्ता को कम से कम 10 मतदाताओं से निरंतर संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सभी उपस्थित नेताओं को पेन ड्राइव पर निर्वाचन आयोग की मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची के आधार पर हर बूथ के पन्ना प्रमुखों के साथ तालमेल बनाएंगे और पार्टी विचाराधारा से जुड़े जो लोग मतदाता सूचियों से छूट गए हैं, उनके नाम शामिल कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार बूथ, 21 लाख कार्यकर्ता, सेल्फी विद वॉल राइटिंग

इस दौरान मिस कॉल से बने सदस्यों को भी तलाशने को कहा गया। पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार में तेजी लाने की सलाह भी दी और सोशल मीडिया से जुड़ी टीमों को और ज्यादा सक्रियता दिखाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के विकास के संबंध में कई अहम निर्णय लिए हैं और योजनाओं आरंभ की है, जिन्हें संगठन के सहयोग जनता तक पहुंचाया जाएगा। 
 
लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा जमीनी स्तर से शुरुआत करेगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को वह अलग अंदाज में मनाएगी। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश के 10 हजार 859 बूथों पर पार्टी सेल्फी विद वॉल राइटिंग करेगी। हर बूथ पर गठित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी दीवार पर पांच-पांच कमल के फूल बनाएगी। जिस बूथ में जो मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निवास करता होगा, वह उस बूथ के कार्यक्रम में शामिल होगा। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक इस कार्यक्रम से जुडे़ंगे।

बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर होंगी समीक्षा बैठकें

इस महीने से जनवरी माह तक बूथों, मंडलों और शक्ति केंद्रों में समीक्षा बैठकों के दौर चलेंगे, जिनका एक मात्र एजेंडा 2019 का लोकसभा चुनाव होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक 228 मंडलों पर बैठकें होंगी। मंडल में रहने वाले शक्ति केंद्रों के संयोजक, पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी भाग लेंगे। जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद को भी अपने-अपने मंडलों में उपस्थित होना होगा।

20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक शक्ति केंद्रों की बैठकें होगी। इन बैठकों में बूथ का पालक, बूथ का अध्यक्ष और बीएलए रहेंगे। हर बूथ में 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक 23 बिंदुओं के वेरिफिकेशन के लिए बूथ की 21 सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बूथ की ग्रेडिंग 80 फीसदी हो गया है। पहले 10 हजार 859 बूथ थे। 11253 बूथ हो गए। शेष बढ़े बूथों का ग्रेडेशन जनवरी पांच तक कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed