{"_id":"5c5910b7bdec221239761b32","slug":"bjp-leader-metoo-case-sanjay-kumar-mobile-sent-in-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता मीटू प्रकरण: जांच के लिए लैब भेजा संजय कुमार का मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता मीटू प्रकरण: जांच के लिए लैब भेजा संजय कुमार का मोबाइल
Tue, 05 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
nivedita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के मोबाइल को पुलिस ने केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेज दिया है। चार दिन पहले संजय कुमार ने मोबाइल पुलिस के पास भिजवाया था। आरोप है की संजय कुमार ने इसी मोबाइल से पीड़िता की वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संजय कुमार के खिलाफ पांच जनवरी को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, मजिस्ट्रेटी बयानों के बाद इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गईं थी। पिछले सप्ताह संजय कुमार भी बयान दर्ज करने के लिए पुलिस के पास पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल मांगा था। आरोप था कि संजय कुमार ने अपने मोबाइल से पीड़िता की वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन
संजय कुमार ने बीते बृहस्पतिवार को पुलिस के पास मोबाइल भिजवाया था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि संजय कुमार के मोबाइल को केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस मोबाइल से वीडियो बनाई गई थी या नहीं। एसएसपी ने बताया कि साक्ष्य जुटाने पर जांच केंद्रित है।
विज्ञापन