{"_id":"5d11e5428ebc3e12dc6b1e09","slug":"bjp-leader-me-too-case-in-dehradun-victim-wandering-for-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटू प्रकरण: सुरक्षा के लिए भटक रही पीड़िता, सीएम ऑफिस से गृह विभाग नहीं पहुंचा प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटू प्रकरण: सुरक्षा के लिए भटक रही पीड़िता, सीएम ऑफिस से गृह विभाग नहीं पहुंचा प्रार्थनापत्र
Tue, 25 Jun 2019 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मीटू प्रकरण की पीड़िता सुरक्षा पाने के लिए भटक रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय में चार माह पहले दिया गया प्रार्थनापत्र अब तक भी गृह विभाग नहीं पहुंच पाया है। पीड़िता को आशंका है कि भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री से जुड़े लोग उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है, ऐसे में उसके साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद एसएसपी देहरादून की तरफ से उन्हें जनवरी से फरवरी तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सुरक्षा हटने के बाद से आरोपी से जुडे़ लोग लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। पीड़िता का कहना है कि तब से वे कई बार मुख्यमंत्री और गृह सचिव के कार्यालय में जा चुकी है। लेकिन, सुरक्षा मिलना तो दूर प्रार्थनापत्र का पता तक नहीं लग पा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी पत्र को गृह विभाग भेजने की बात कहता है तो गृह विभाग इस तरह का कोई प्रार्थनापत्र मिलने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
यह था मामला
भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने दो नवंबर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शहर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद पांच जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। विवेचना के दौरान घटना के दिन आरोपी की मौजूदगी साबित न होने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा हटा दी थी। पुलिस 15 मई को संजय कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धारा में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन