फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader love affair with actress despite having a first wife and children party notice violation UCC rules

Haridwar: सुर्खियों में भाजपा नेता का अभिनेत्री संग लव अफेयर; पर UCC मानकों की धज्जियां उड़ाने पर मिला नोटिस

Tue, 24 Jun 2025 01:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

भाजपा नेता का अभिनेत्री संग लव अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन अब भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़नी वाली है। पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
BJP leader love affair with actress despite having a first wife and children party notice violation UCC rules
एक दूसरे को गुलाब देते पूर्व विधायक और अभिनेत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, अब पार्टी ने इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए। अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा है। उसमें कहा गया है कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। उन्हें सात दिनों में लिखित रूप से कार्यालय को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed