BJP नेता ने बिगाड़ी खली और ब्रॉडी के मुकाबले की 'सेटिंग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के बीच देहरादून के रायपुर स्टेडियम में हजारों दर्शकों के बीच हुए महामुकाबले की स्क्रिप्ट भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने बदली।
मुन्ना के बयान के बाद उत्तराखंड सरकार को मजबूरी में महामुकाबले के परिणाम में बदलाव करना पड़ा। अंतिम समय में किये गए बदलाव का ही नतीजा रहा कि रेसलर तैयारी नहीं कर सके और रिंग में सबकी पोल खुल गई।
हल्द्वानी में द ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील की फाइट के दौरान बताया गया कि दोनों रेसलर डेथ वारंट साइन करने के बाद रिंग में उतरे हैं। देहरादून में भी दोनों डेथ वारंट के आधार पर ही एक-दूसरे से लड़ेंगे। इस पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।
दी थी राज्य सरकार को कोर्ट में घसीटने की चेतावनी
भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जब भारत में आईपीसी और सीआरपीसी में इस तरह की व्यवस्था नहीं है, तो यह कैसे चल सकती है।
उन्होंने मामले में राज्य सरकार को कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी। सूत्रों की माने तो मुन्ना सिंह के तल्ख तेवर दिखाने के बाद राज्य सरकार ने आनन-फानन में महामुकाबले की स्क्रिप्ट में बदलाव किया। पहले देहरादून में भी स्टील, नोक्स और अपोलो के जरिये खली पर हमले की पटकथा लिखी गई।
इसके बाद खली को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया जाता। खली जालंधर में होने वाले मुकाबले में इन रेसलरों को पटखनी देने का दावा करते, लेकिन उससे पहले सरकार को यह बदलाव करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में हुए बदलाव के कारण रेसलर रिहर्सल नहीं कर सके और रिंग में अभिनय के दौरान लोगों को इसका आभास हो गया।