फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader And Bajrang Dal activist Fight after Minister fleet stop in ramnagar

मंत्री का काफिला रोकने पर रामनगर में बवाल, भाजपा जिला मंत्री और बजरंग दल कार्यकर्ता में मारपीट

Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leader And Bajrang Dal activist Fight after Minister fleet stop in ramnagar
रामनगर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में स्लॉटर हाउस और देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री खोलने से नाराज बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत का विरोध किया। मंत्री का काफिला रोके जाने से उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के सामने ही भाजपा जिला मंत्री की एक कार्यकर्ता से मारपीट हो गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को रामनगर डिग्री कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण करने स्थानीय डिग्री कॉलेज में आए थे।
विज्ञापन


इससे पहले ही कोसी बैराज पर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक दिया। जोरदार नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री किसी तरह कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। उनके पीछे बजरंग दल कार्यकर्ता भी कॉलेज आगए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने मंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को चुप कराया था लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री अपनी कार में सवार होकर जाने लगे, तो विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को दोबारा घेर लिया और वहीं वार्ता करने को कहा। मंत्री ने वार्ता करने के लिए उन्हें लोनिवि विश्राम गृह आने को कहा जबकि कार्यकर्ता मौके पर ही वार्ता की जिद करने लगे। कार्यकर्ताओें ने मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की।

अफरा-तफरी के बाद एसडीएम हर गिरी गोस्वामी और पुलिस ने मंत्री के वाहन को लोनिवि निरीक्षण भवन की ओर रवाना कराया। इसी बीच विरोध कर रहे कार्यकर्ता राजू यादव और भाजपा के जिला मंत्री मदन जोशी के बीच पुलिस के सामने मारपीट हो गई।

इसके विरोध में प्रदर्शनकारी  विजेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, हिमांशु अग्रवाल, प्रखर मित्तल, हिमांशु रावत, पारस गोला, शुभम अग्रवाल, अंकित गुप्ता भड़क गये। जिला मंत्री जोशी ने बताया कि वह विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता कराने का प्रयास कर रहे थे। नारेबाजी के दौरान कार्यकर्ता अभद्रता करने लगे तो बर्दाश्त नहीं हो सका।  
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed