फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is working to divide the state: Surendra Kukreti

प्रदेश को बांटने का काम कर रही भाजपा : सुरेंद्र कुकरेती

Thu, 20 Nov 2025 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
BJP is working to divide the state: Surendra Kukreti
गृह क्षेत्र पहुंचने पर उक्रांद के नए केंद्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का अपने गृह क्षेत्र पछवादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर, झाझरा, सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर में अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंंने बताया कि उक्रांद संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य की भौगोलिक, समाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास कर सकता है। दोनों ही राष्ट्रीय दलों के पास पहाड़ी प्रदेश के विकास की सोच नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड वासियों को पहाड़ बनाम मैदान में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नजदीक आते ही पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को बांटने की नापाक कोशिश कर रही है। कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने भी सिर्फ संसाधनों का उपयोग अपने लिए किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गणेश काला, विकासनगर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल, शैलेश गुलेरी, देवेंद्र कंडवाल, अतुल बेंजवाल, मायाराम ममगाईं, अजय ठाकुर, सरोज मलासी, अनिल पंवार, रंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed