फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is not in mood to give pardon to mla sanjay gupta

यहां विधायक की सरेआम गुस्ताखी ‘क्षमादान’ देने की मूड में नहीं भाजपा

Tue, 17 Jul 2018 06:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jul 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
BJP is not in mood to give pardon to mla sanjay gupta
संजय गुप्ता - फोटो : AmarUjala

भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अपनी ही सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाने वाले पार्टी विधायक संजय गुप्ता को क्षमा दान के मूड में नहीं है। विधायक के आचरण से केंद्रीय नेतृत्व भी खासा नाराज माना जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को संजय के मामले में कड़ा संदेश देने को कहा है। अनुशासनिक कार्रवाई विधायक के माफीनामे पर निर्भर करेगी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्टी विधायक को निलंबित भी कर सकती है।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके लक्सर के भाजपा विधायक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। पार्टी ने उनकी बेबाकी को बेहद गंभीरता से लिया है। सूत्रों की मानें तो प्रकरण पर पार्टी प्रभारी श्याम जाजू व प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रदेश नेतृत्व से बात की है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व पार्टी विधायक के रवैये से बेहद क्षुब्ध है। प्रदेश सरकार और संगठन की निगाहों में संजय का आचरण क्षमा योग्य नहीं माना जा रहा है। हालांकि कार्रवाई के मामले में प्रदेश संगठन कुछ भी कहने से बच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने जब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से संपर्क किया तो उन्होंने इतना ही कहा कि विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। विधायक पर कार्रवाई के सवाल पर उनका कहना है कि जवाब आने से पहले वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।


चैंपियन प्रकरण से अधिक गंभीर है मामला
प्रदेश भाजपा विधायक संजय गुप्ता के मामले को खानपुर के पार्टी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के मामले से ज्यादा गंभीर मान रही है। दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले चैंपियन को प्रदेश संगठन ने कारण बताओ नोटिस दिया था। चैंपियन की माफी के बाद उन्हें क्षमादान दे दिया गया। लेकिन संजय गुप्ता के मामले को पार्टी इस रूप में ज्यादा गंभीर मान रही है कि वह भाजपा की कार्य संस्कृति और अनुशासन को गहराई से जानते हैं। वह पार्टी के दो बार के विधायक हैं, जबकि चैंपियन के लिए भाजपा की संस्कृति एकदम नई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed