{"_id":"665e5aa0af40178a6d05f129","slug":"bjp-is-going-to-win-all-five-seats-of-the-state-with-a-dehradun-news-c-5-1-drn1046-427599-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही : त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही : त्रिवेंद्र
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले हरिद्वार सीट से प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भानियावाला दून जायका होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही है।
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि मतगणना स्थल पर जाने के लिए चुने गए कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचना है। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी नियमों का ध्यान से पालन करना है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा पहले से ही चार सौ पार की बात कह रही थी। उस पर एक्जिट पोल ने मुहर लगाई है। जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। जिला मंत्री विनय कंडवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ता खुशियां मनाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए खास तैयारी की गई हैं। कहा कि चुनाव परिणाम देखने के लिए भानियावाला, जौलीग्रांट और अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन भी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर संपूर्ण सिंह रावत, चंदभान सिंह पाल, शमशेर पुण्डीर, विनीत लोधी, संदीप नेगी, नरेंद्र नेगी, राजेंद्र तडियाल आदि उपस्थित रहे।