फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is excited about making Mussoorie a tehsil

Dehradun News: मसूरी को तहसील बनाए जाने से भाजपाई उत्साहित

Sat, 05 Aug 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP is excited about making Mussoorie a tehsil
पहाड़ों की रानी मसूरी को तहसील बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के समर्थन में नारेबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया। भगत सिंह चौक स्थित तिलक लाइब्रेरी परिसर में हुए कार्यक्रम में राकेश रावत ने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने मसूरी को तहसील बनाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पुष्पा पडियार, सतीश ढौंडियाल, कपिल मलिक, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, अवतार कुकरेजा, सपना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed