फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP inciting religious sentiments of people in view of Lok Sabha elections Congress alleges Uttarakhand news

Uttarakhand: कांग्रेस ने कहा- लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का रही भाजपा

Wed, 14 Jun 2023 03:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

पुरोला में घटी घटना पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में कहा कि भाजपा एवं उसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से जिस प्रकार देवभूमि के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है, वह राज्य हित में नहीं है। कांग्रेस किसी भी हाल में राज्य का सांप्रदायिक माहौल नहीं बिगड़ने देगी।

विज्ञापन
BJP inciting religious sentiments of people in view of Lok Sabha elections Congress alleges Uttarakhand news
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की जूम बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा लव जिहाद के बाद अब लैंड जिहाद के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में घटी घटना पर चर्चा करते हुए नेताओं ने एक सुर में कहा कि भाजपा एवं उसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से जिस प्रकार देवभूमि के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है, वह राज्य हित में नहीं है। कांग्रेस किसी भी हाल में राज्य का सांप्रदायिक माहौल नहीं बिगड़ने देगी।

विज्ञापन


चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। बागेश्वर में होने वाले आगामी उपचुनाव में पार्टी की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों, चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि उपचुनाव में कांग्रेस शासनकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता के सम्मुख प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...लव जिहाद पर महापंचायत: रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, सीएम धामी ने कही ये बात

बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, सुमित हृदयेश, वैभव वालिया, इशिता सेड़ा, ज्योति रौतेला आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed