{"_id":"ee6ad21369e689ea85b8e8617806cb81","slug":"bjp-honored-the-congress-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा करेगी कांग्रेस नेता का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा करेगी कांग्रेस नेता का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 27 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी का सम्मान करेंगे। लेकिन इसके लिए पालिकाध्यक्ष के सामने कुछ शर्ते है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी मुख्यमंत्री से अपने संबंधों के चलते आश्रम, मंदिर और धर्मशालाओं को भवन कर मुक्त और पानी व सीवर टैक्स की वृद्धि को कम करा दें तो वह उनको सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
भूपतवाला में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री से अपने अच्छे संबंधों का लाभ जनता को दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलमूल्य वृद्धि और सीवर टैक्स वृद्धि भी उन्हें वापस करानी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बागेश्वर पांडेय, पवन पांडेय, ओंकार पांडेय, योगेश दुबे, राजेश पुरी, राजेंद्र रजावत, राकेश मिश्रा, गोपाल सिंघल, राधेश्याम, वंशीलाल, मंगतराम, धनीराम, अनिलपुरी, सुभाष गोस्वामी, संजय लखेड़ा, हरीश शर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र पुरी, सुनील तिवारी व संजय राय आदि मौजूद रहे।