फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp have many cm face.

कोश्यारी बोले, भाजपा के पास एक नहीं सीएम के कई चेहरे

Mon, 05 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
bjp have many cm face.
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी। कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है, जबकि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने के योग्य नेताओं की कमी नहीं है।

विज्ञापन


नवीन अनाज मंडी विश्रामगृह में कोश्यारी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता का रुझान भाजपा की तरफ है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। केंद्र सरकार के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के उदाहरण हैं।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और चुने हुए विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने देश के सतत विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको आगे बढ़ा रहे हैं। छुपा हुआ काला धन बाहर निकालने के लिए ही नोटबंदी की योजना में जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। नई व्यवस्था से लोगों को तकलीफें हो रही हैं, लेकिन भविष्य में इसके सुखद परिणाम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में नेताओं को हो रही घुटन

bjp have many cm face.
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Self

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ईमानदार और प्रदेश का विकास चाहने वाले नेताओं को घुटन महसूस हो रही थी। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनका परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का लक्ष्य महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्ति, स्वच्छ, ईमानदार शासन की स्थापना के लिए है।

उन्होंने स्वागत के लिए आए कार्यकर्ताओं को सात दिसंबर की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, डॉ. अनिल कपूर, जेएस नरुला, गुरविंदर चंडोक आदि थे।

फ्लाईओवर के सवाल पर चुप्पी
शहर में प्रस्तावित फ्लाइओवर के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने चुप्पी साध ली। करीब तीन महीने पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता में एनएच 74 एमपी चौक के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर की जोरदार पैरवी की थी, लेकिन सोमवार को पत्रकार वार्ता में उनसे फ्लाईओवर के निर्माण कब शुरू होगा, इसका सवाल पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed