फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP dispute

भाजपा के दागी नेता हो रहे 'बागी'

Fri, 06 Sep 2013 08:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Sep 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
BJP dispute

पिछले दिनों दागी नेताओं को संगठन में एडजस्ट करने को लेकर भाजपा के भीतर उठा बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


यदि पार्टी ने जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया तो विरोध की मुहिम चला रहे सभी 18 विधायक दिल्ली कूच कर सकते हैं। और, यह काम आगामी विधानसभा सत्र से पहले होगा। यदि ऐसा हुआ तो सत्र से ठीक पहले भाजपा को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी की पसंद पर निर्भर करेगा बहुत कुछ
विज्ञापन


दागी नेताओं को संगठन में एडजस्ट करने के मामले को लेकर शुरू हुई रार थमती नहीं दिख रही है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की अभी तक एक भी बैठक नहीं होने के कारण विधायक और भी ज्यादा नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी विधायक इस समिति में शामिल प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री को लेकर एतराज उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समिति से नाउम्मीदी के चलते यह राय बनी कि विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल एक वरिष्ठ एमएलए के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से दिल्ली जाकर अपनी बात रखेगा।


इस कार्रवाई को विधानसभा सत्र से पहले ही अंजाम दिया जाएगा। इस पूरे प्रकरण को लेकर यह संशय भी पैदा हो गया है कि ज्यादा नाराजगी होने पर पार्टी विधायक कहीं आगामी सत्र में सदन के भीतर असहयोगात्मक रवैया अख्तियार ना कर लें।

और, यदि विधायकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा तो सदन के भीतर कांग्रेस पर होने वाले भाजपा के वार की धार कुंद पड़ सकती है। इन 18 विधायकों में तीन पूर्व मंत्री, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के छह विधायक व शेष विधायक अन्य क्षेत्रों से हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed