फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp demand action on harish rawat.

राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, हरीश रावत पर कार्रवाई की मांग

Sat, 23 Apr 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
bjp demand action on harish rawat.
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala

हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल लेने के मामले में हरीश रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में आज भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर हरीश रावत पर विधिक कार्रवाई की मांग की। साढ़े तीन बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिले बगैर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल लेने के मुद्दे पर भाजपा हरीश रावत को जरा भी राहत देने के मूड में नहीं दिख रही। शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि हरीश रावत ने बिना फैसले की प्रति मिले न सिर्फ सीएम की कुर्सी संभाल ली बल्कि कैबिनेट के फैसले भी ले डाले।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि हरीश रावत का यह कृत्य पूरी तरह संविधान का निरादर है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा।

कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की वैधानिकता नहीं: भट्ट

bjp demand action on harish rawat.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

राज्यपाल से मुलाकात से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हरीश रावत ने द्वारा स्वयंभू तरीके से सीएम कुर्सी संभालना पूरी तरह असंवैधानिक है। कहा हरीश रावत का कुर्सी पर बैठना ही असंवैधानिक है तो उनके द्वारा लिए गए कैबिनेट के फैसलों की भी कोई वैधानिकता नहीं रह जाती।


भट्ट ने कहा कि रावत ने जो अपराध किया है उसके लिए राज्यपाल महोदय सेक्शन अथॉरिटी हैं। उन्हें संवैधानिक नियमों की रक्षा के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करने की मांग की है।

भाजपा नेता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि हरीश रावत किस प्रकार सीएम की कुर्सी पर बैठे इसकी जांच हो। क्या इसके लिए उन्होंने राजभवन की अनुमति ली थी। भाजपा ने मांग की है अगर ऐसा नहीं हुआ तो रावत पर राज्यपाल महोदय विधिक कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed