फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp decided candidate for 62 seats of uttarakhand.

उत्तराखंड में 62 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तय, आठ पर फंसा पेंच

Mon, 16 Jan 2017 12:53 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
bjp decided candidate for 62 seats of uttarakhand.
बीजेपी

पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मैराथन मंथन के बाद उत्तराखंड के पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा में से पार्टी ने 62 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरीखे वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। महाराज को चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है तो त्रिवेंद्र देहरादून की डोईवाला सीट से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी सांसद को मैदान में न उतारने का निर्णय लेते हुए तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक को चुनाव से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी करेगी सीटों का एलान

bjp decided candidate for 62 seats of uttarakhand.
दिग्गजों को चुनाव मं उतारने का फैसला - फोटो : AmarUjala

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की धर्मपुर सीट समेत शेष 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। राज्य इकाई के साथ मंत्रणा कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को तय करेंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार सीटों का एलान सोमवार को किया जाएगा। मीडिया की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अगले दिन लिस्ट जारी करने का फैसला लिया है। उक्त सूत्र ने चुनाव समिति के अंदर किसी वाद—विवाद की चर्चाओं को निराधार बताया है।

दो घंटे की बैठक में तय हुए नाम

bjp decided candidate for 62 seats of uttarakhand.
बीजेपी - फोटो : self

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पीएम मोदी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद करीब शाम सवा सात बजे शुरू हुई। पहले दौर में उत्तराखंड की सीटों पर मंथन हुआ।

बैठक में पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, संगठन मंहामत्री राम लाल, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, जेपी नड्डा, श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य भाजपा के संगठन महामंत्री संजय शामिल हुए। करीब दो घंटे की मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने उत्तराखंड के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed