फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP councilor's brother dies in road accident

Dehradun News: सड़क हादसे में भाजपा पार्षद के भाई की मौत

Wed, 08 May 2024 04:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor's brother dies in road accident

विज्ञापन
राजपुर क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाजपा पार्षद के भाई की मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को प्रशासन से पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, जिसके बाद मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम ही परिजनों को सौंप दिया गया।


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि दून विहार, जाखन के निवर्तमान पार्षद संजय नौटियाल के छोटे भाई दीपक नौटियाल उम्र 28 वर्ष सोमवार रात एक परिवार के समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान भागीरथीपुरम कट के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक गति में थी और दीपक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इस वजह से दीपक नौटियाल बुरी तरह जख्मी होकर मौके पर अचेत हो गए। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई निवर्तमान पार्षद उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed