फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Core Committee Meeting: Many Decision for mission 2022

BJP Core Committee Meeting: मिशन 2022 के लिए मरचूला में होगा चिंतन शिविर, सल्ट के लिए कसी कमर

Sun, 17 Jan 2021 11:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 11:10 AM IST
सार

  • भाजपा की कोर कमेटी में कई अहम फैसले, 19 से 21 फरवरी तक होगी चिंतन बैठक
  • 17 फरवरी को सल्ट विधानसभा में होगा बड़ा आयोजन, पार्टी के दिग्गज नेता जुटेंगे

विज्ञापन
BJP Core Committee Meeting: Many Decision for mission 2022
बीजेपी कोर कमेटी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने मिशन 2022 और सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी 17 फरवरी को सल्ट में बड़ा कार्यक्रम करेगी। भाजपा के कब्जे वाली यह सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई है। अब उस पर उपचुनाव होना है।

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी का 19 से 21 फरवरी तक मरचूला में तीन दिवसीय चिंतन शिविर होगा। इस शिविर में पार्टी का प्रदेश नेतृत्व 2022 के विधानसभा चुनाव की भावी रणनीति पर मंथन करेगा। ये फैसले पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को बीजापुर स्थित सेफ हाउस में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। देर रात तक चली बैठक में पार्टी ने पिछली बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हुए कार्यक्रमों के बारे में मंथन हुआ। इस दौरान किसान आंदोलन, विपक्ष की रणनीति, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश नेतृत्व ने सांगठनिक गतिविधियों को चुनावी मोड लाने पर जोर दिया।  

सल्ट के लिए कमेटी बनाई

सल्ट विधानसभा को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में सरकार की ओर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को रखा गया है। पार्टी 17 फरवरी को सल्ट में बड़ा कार्यक्रम करेगी।

13 व 14 फरवरी को होगी प्रदेश कार्यसमिति
कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति करने का फैसला लिया गया। भगत ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति 13 व 14 फरवरी को होगी। अभी इसका स्थान तय नहीं किया गया है। कार्यसमिति की बैठक भी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर फोकस रहेगी। 

मंत्रियों और दायित्वधारियों को करने होंगे दौरे
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मंत्रियों और प्रदेश सरकार के दायित्वधारियों को दौरों एवं प्रवास का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में तय किया गया कि मंत्रियों और दायित्वधारियों को एक महीने के भीतर दौरे और प्रवास करने होंगे। उन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रिपोर्ट देनी होगी। मुख्यमंत्री यह रिपोर्ट अगली कोर कमेटी की बैठक में रखेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी मंत्रियों और दायित्वधारियों को भी जिलों व विधानसभाओं में प्रवास करने के निर्देश दिए थे। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जानी थी। कुछ मंत्रियों और दायित्वधारियों को छोड़कर बाकी ने दौरे व प्रवास नहीं किए। प्रवास के दौरान मंत्रियों व दायित्वधारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना है। उनकी समस्याएं सुननी हैं और मौके पर ही उनके समाधान करने हैं।

साथ ही उन्हें अपने मंत्रालय व विभागों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देनी है। इस दौरान उन्हें रात्रि प्रवास करना है और किसी कार्यकर्ता के घर जाकर चाय पानी पीना है। बैठक में तय हुआ कि सभी मंत्री अगले एक महीने के दौरान प्रभारी जिलों का प्रवास करेंगे और मुख्यमंत्री को इसकी रिपोर्ट देंगे।

चार साल पूरे होने पर होंगे बड़े कार्यक्रम
18 मार्च को भाजपा की प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लेगी। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम होंगे। इन बड़े आयोजनों में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा। 

मिशन 2022 के लिए भाजपा ने बनाई रोडमैप समिति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मिशन 2022 को लेकर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी। समिति की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की सौंपी गई है।

शनिवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक शुरू होने से पूर्व भगत ने कमेटी की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, पांच सदस्यीय कमेटी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट तथा प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को शामिल किया गया है। चौहान के मुताबिक, चुनाव की तैयारी के संबंध में भावी रूपरेखा तैयार करेगी। 

उपलब्धियों का प्रचार, विपक्ष पर प्रहार
रोड मैप समिति का मुख्य फोकस केंद्र सरकार की उपलब्धियों का घर-घर प्रचार की रणनीति पर होगा। साथ ही कमेटी उन मुद्दों को सुझाएगी, जिनके जरिये विपक्षी दलों के हमलों पर प्रहार किया जाए।

तुलनात्मक तथ्यों और आंकड़ों से जंग
कमेटी संगठन के लोगों को सुझाएगी कि वे मतदाताओं के बीच अपना पक्ष रखते समय पूर्व कांग्रेस सरकार से तुलना करते हुए आंकड़ों और तथ्यों का इस्तेमाल करेंगे। 

हर बूथ को मजबूत करने पर जोर
कमेटी का फोकस हर बूथ को मजबूत करने पर भी होगा। पार्टी का केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व हर बूथ हो मजबूत नारे को बुलंद करने के लिए सुझाव देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed