फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp core committee meeting in Uttarakhand: cabinet Expansion before Assembly Election

उत्तराखंड: भाजपा पर चढ़ा चुनावी रंग, अमित शाह से मशविरा के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

Sun, 23 Aug 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Aug 2020 09:42 PM IST
सार

  • 31 अगस्त तक प्रदेश भाजपा और मोर्चों की कार्यकारिणी पर लें फैसला 

विज्ञापन
Bjp core committee meeting in Uttarakhand: cabinet Expansion before Assembly Election
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब भाजपा अपनी सांगठनिक ताकत में इजाफा करेगी। पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को 31 अगस्त तक संगठन के विस्तार से जुड़े सभी फैसले लेने को कहा।

विज्ञापन


दरअसल, संगठन की कमान संभालने के बाद से भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारी ही बनाए हैं। लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अभी होना बाकी है। इसके साथ के सभी मोर्चों की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई है। कोर ग्रुप की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


माना गया कि पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व दिए जाएं और सांगठनिक गतिविधियों में तेजी लाए जाए। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने 15 अगस्त तक कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


105 कार्यकर्ताओं को मिलेगी कार्यसमिति में जगह
पार्टी के 105 वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलेगी। कोर कमेटी में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इस माह के अंत तक बनाने की अपेक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

70 निकायों में पार्षदों का होगा मनोनयन

प्रदेश में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के बोर्ड में 20 प्रतिशत सदस्य मनोनीत होने हैं। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि इस महीने निकायों के सदस्यों को नामित कर दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, करीब 70 निकायों में पार्टी अपने 250 कार्यकर्ताओं को मनोनीत करेगी। इस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी।

....ताकि विरोधियों के वार पर जोरदार हो पलटवार
विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ साल का वक्त रह गया है। कांग्रेस समेत सभी छोटे व बड़े दल सक्रिय हो गए हैं। सभी के निशाने पर भाजपा और उसकी सरकार है। कहा गया है कि पार्टी विरोधियों के वार पर जोरदार पलटवार करे और जनता के सामने आंकड़ों, तर्कों और विश्लेषणों के जरिये अपना पक्ष रखें।

संगठन को विस्तार देने के साथ सांगठनिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को घर घर तक पहुंचाने, पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि का राजनीतिक लाभ लेने, अयोध्या में राम मंदिर, सीमा पर सेना के पराक्रम, प्रदेश में आलवेदर रोड, रेल परियोजना, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट विस्तार: गृहमंत्री शाह से मशविरा कर फैसला लेंगे सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगे। उसके बाद वे कैबिनेट विस्तार को लेकर निर्णय लेंगे। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का। 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। कोर ग्रुप के सदस्यों का कहना था कि कैबिनेट का विस्तार हो जाना चाहिए। हालांकि कमेटी ने इसे मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला माना। समिति ने अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री इस मामले में निर्णय लेंगे।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में सरकार का जब गठन हुआ तब अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार उनसे सलाह मशविरा कर लेना चाहते हैं। इस मामले में वे उनसे मुलाकात करने वाले थे। लेकिन शाह को स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनके स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री उनसे मिलेंगे और सलाह मशविरा के बाद कैबिनेट विस्तार का निर्णय लेंगे।

अब हर महीने होगी कोर ग्रुप की बैठक
बैठक में तय हुआ कि कोर ग्रुप की बैठक अब हर महीने नियमित रूप से होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू शिरकत करेंगे। माना जा रहा है केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में नजदीक आ रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सांगठनिक गतिविधियों को लेकर लगातार दिशा-निर्देश देगा।

नवरात्रि में होगा प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास
भाजपा रिंग रोड स्थित भूमि पर नए प्रदेश कार्यालय के भवन का निर्माण करेगी। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। भवन का शिलान्यास नवरात्रि में किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। कोर ग्रुप की बैठक में भी यह जानकारी साझा की गई।

चैंपियन की वापसी में फंसा पेंच, नड्डा से शिकायत

अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी से निष्कासित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की भाजपा में वापसी का मामला खटाई में पड़ सकता है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सोमवार को उनके मामले में निर्णय लेने जा रहे हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि शायद प्रदेश अध्यक्ष चैंपियन को लेकर कोई ऐलान न करें। मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है। 

सोशल मीडिया में तैर रही खबरों के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी चैंपियन की वापसी की संभावना को लेकर नाखुश हैं। उन्होंने इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात भी की है। इस संबंध में काफी प्रयास के बाद भी बलूनी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

उधर, कोर कमेटी में चैंपियन की वापसी को लेकर तकरीबन सहमति बन गई है। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब सांसद अजय भट्ट ने चैंपियन की वापसी के संकेत दिए। उन्होंने चैंपियन की काबिलियत की तारीफ भी की। लेकिन चैंपियन के मामले में पार्टी दो खेमों में बंटी दिखाई दे रही है। एक खेमा चैंपियन के आचरण में आए बदलाव को देखते हुए उन्हें अभयदान दिए जाने की वकालत कर रहा है।

लेकिन दूसरा खेमा उन्हें पार्टी से बाहर रखे जाने का पक्षधर है। इस बीच सोशल मीडिया में खबरें वायरल हुईं कि चैंपियन की वापसी की संभावना पर राज्यसभा सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से बात की। जब चैंपियन ने अपशब्द कहे थे, तब बलूनी ही तीन सांसदों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। राष्ट्रीय स्तर से ही चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला हुआ। इसलिए बलूनी चाहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले की गहनता से पड़ताल कर निर्णय लें। इस घटनाक्रम को देखते हुए चैंपियन की घरवापसी को लेकर सस्पेंस पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed