{"_id":"57830f884f1c1b446c7fcb82","slug":"bjp-core-committee-meeting-in-12-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग 12 को दिल्ली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग 12 को दिल्ली में
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कोर कमेटी की बैठक 12 जुलाई को दिल्ली में होगी। इस मीटिंग में पार्टी की प्रदेश में चलने वाली आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि 7-8 जुलाई को देहरादून में प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समूह की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित अन्य कई पदाधिकारियों में भाग लिया था।
विज्ञापन
मीटिंग में आगामी तीन माह के लिए पार्टी के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों को कोर कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि कोर कमेटी की मीटिंग दिल्ली में इसलिए की जा रही है कि संसद का सत्र शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
भाजपा के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी व डा. रमेश पोखरियाल निशंक वर्तमान में सांसद हैं। उनकी उपलब्धता को देखते हुए दिल्ली में कोर कमेटी की मीटिंग 12 जुलाई को जा रही है।
विज्ञापन
कोर कमेटी के जितने भी सदस्य सभी दिल्ली में आयोजित इस मीटिंग में भाग लेंगे। कोर कमेटी की मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अनुमोदित किया जाएगा। इसके बाद पार्टी अक्तूबर माह तक के लिए अपने कार्यक्रम जारी करेगी।
Published By : Nirmala Suyal