फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp breaks pm modi election formula in uttarakhand

भाजपा ने उत्तराखंड में तोड़ा PM मोदी का चुनावी 'फॉर्मूला'

Tue, 17 Jan 2017 12:52 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
bjp breaks pm modi election formula in uttarakhand
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चंद दिन पहले सुझाए गए ‘एक परिवार से एक प्रत्याशी’ के फॉर्मूले को भाजपा ने उत्तराखंड में तोड़ दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी हुई सूची में तो इसकी शुरूआत हो ही गई है। इस सूची में कुछ सीटों पर भाजपा में परिवारवाद और वंशवाद भी साफ झलक रहा है। जबकि अभी घोषित होनी रह गई सीटों पर भी इसे लेकर पार्टी के अंदर घमासान है।
विज्ञापन


सोमवार को ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा के पाले में आए हैवीवेट नेता यशपाल आर्य को पार्टी ने बाजपुर से टिकट दिया है। जबकि उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

bjp breaks pm modi election formula in uttarakhand
बीसी खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala

सूत्रों का कहना है कि, यशपाल ने कांग्रेस को अलविदा कहने से पहले भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष बेटे को भी टिकट दिए जाने की पुरजोर पैरवी की थी। जिसमें वे सफल भी साबित हुए हैं। इसी तरह, यमकेश्वर से सीटिंग विधायक विजया बड़थ्वाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को पार्टी ने तरजीह दी है।

राजनीति के जानकर इसे खंडूरी का चेहरा भुनाने की कोशिश के रूप में भी देख रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी खुद के बजाय अपने बेटे सौरभ बहुगुणा को सितारगंज से टिकट दिलाने में कामयाब रहे।

रुद्रप्रयाग से भले ही पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी का टिकट कट गया हो, लेकिन पार्टी ने देवप्रयाग से उनके भतीजे विनोद कंडारी को प्रत्याशी बनाकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है। वहीं, धनोल्टी से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समधी नारायण सिंह राणा ने भी टिकट हासिल कर लिया। इसके अलावा रामनगर, विकासनगर, चकराता सीटों पर भी परिवारवाद के फार्मूले को लेकर असमंजस बना हुआ है।

इन सीटों पर अभी घोषित नहीं हो पा रहे उम्मीदवार

bjp breaks pm modi election formula in uttarakhand
अमृता रावत - फोटो : file photo

सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान जहां खुद विकासनगर और पत्नी मधु चौहान के लिए चकराता से टिकट चाहते हैं।

वहीं, चौबट्टाखाल से प्रत्याशी घोषित हो चुके सतपाल महाराज भी रामनगर से पत्नी अमृता रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में मुन्ना सिंह चौहान ने भाजपा के बजाय उत्तराखंड जनवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था। जिसमें कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रीतम सिंह के बाद मुन्ना चौहान दूसरे स्थान पर रहे थे।

तो अमृता रावत वर्ष 2012 में रामनगर से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीती थी और अब भाजपा में शामिल हैं। पार्टी में परिवारवाद कुछ ज्यादा हावी होने से असंतोष न बढ़े, इसलिए भी इन सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed