फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp and Congress Dissatisfied leaders made janta morcha in uttarakhand

भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों ने बनाया ‘जनता मोर्चा’, निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक में लेंगे हिस्सा

Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bjp and Congress Dissatisfied leaders made janta morcha in uttarakhand
जनता मोर्चा

भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों ने रविवार को उत्तराखंड जनता मोर्चा बना लिया। जनता मोर्चा ने भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाते हुए उत्तराखंड के मुद्दों पर धार देने का संकल्प लिया है। साथ ही, साफ कर दिया है कि यह मोर्चा पूरी तरह से एक राजनीतिक दल होगा, जिसके लिए झंडे से लेकर संविधान तय करने तक की सारी औपचारिकताओं को छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


मोर्चा ने नगर निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक में दमदारी से हिस्सा लेने का एलान भी किया है। मोर्चा ने फिलहाल एक संयोजक मंडल का गठन किया है, जिसमें आठ लोगों को शामिल किया गया है। भाजपा सरकार के जमाने में दायित्वधारी रहे सूरतराम नौटियाल को मुख्य संयोजक बनाया गया है। एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में मोर्चा गठन करने और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा और कांग्रेस को उत्तराखंड के हितों का दुश्मन बताया। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को छलने का काम किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड जनता मोर्चा में किसको क्या दायित्व
सूरत राम नौटियाल - मुख्य संयोजक, प्रमोद नैनवाल - संयोजक एवं कुमाऊं प्रभारी, महेंद्र प्रताप सिंह नेगी - प्रदेश समन्वय, कविंद्र इष्टवाल - संयोजक एवं प्रवासी उत्तराखंड प्रभारी, राजकुमार जायसवाल - संयोजक एवं देहरादून महानगर प्रबुद्घ जनसंपर्क व मीडिया प्रभारी, डॉ.रमेश पांडेय - संयोजक संस्कृति व आध्यात्मिक क्षेत्र, घनानंद - संयोजक लोक संस्कृति, आयुष थपलियाल - छात्र एवं युवा समन्वयक।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता मोर्चा में ये भी हैं शामिल

दिगमोहन नेगी, मनोहर पहाड़ी, मद्रासी भाई, गणेश खुगशाल (पौड़ी), संजय कुंडलिया, मदन मोहन डुकलान, सुनील उनियाल, मनीष सुंद्रियाल, अरुण शर्मा, जगराम, बालेंद्र तोमर, प्रमोद नौटियाल, सत्यदेव उनियाल, एएस पयाल (देहरादून), नीलम पांडेय, पूनम कैंतुरा (चौबट्टाखाल), सुशीला भंडारी (रुदप्रयाग), दुर्गेश लाल (पुरोला), गोविंद बड़थ्वाल (यमकेश्वर), कुलदीप रावत (केदारनाथ), मुरारी लाल खाड़वाल (प्रतापनगर), दौलत कुमार (चकराता), प्रकाश जोशी (सहसपुर), रविंद्र कुमार (खानपुर), सुमित कुमार (लक्सर), सुधा पटवाल (कोटद्वार), पीके अग्रवाल (सहसपुर), शेखरानंद मैंदोलिया, सुंदर सिंह चौहान (सतपुली), तेजस्व घुघितियाल (अल्मोड़ा), एसपी थपलियाल (हरिद्वार), सतीश सकलानी, कृष्णा उनियाल, विजय पंत, मनीष खुगशाल (सतपुली), भोपाल सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट (भीमताल), पीतांबर सिंह, दिनेश घुघतियाल (अल्मोड़ा)।

उत्तराखंड जनता मोर्चा इन मुद्दों को देगा धार
भू-अध्यादेश, पहाड़ की राजधानी पहाड़ पर, राजधानी गैरसैंण, प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पानी, पलायन, बेरोजगारी, विदेशी घुसपैठियों को बाहर करने, पर्यटन और तीर्थाटन का विकास, मूल निवास और भूमि बंदोबस्त, जल, जंगल जमीन बचाने की लड़ाई।

भाजपा के असंतुष्ट ज्यादा, कांग्रेस के कम

जनता मोर्चा में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं की भरमार है। हालांकि कांग्रेस के कुछ नेता भी शामिल हैं। रानीखेत सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की हार की मुख्य वजह बनने वाले प्रमोद नैनवाल भी मोर्चा में हैं।

इसी तरह, कविंद्र ईष्टवाल ने चौबट्टाखाल सीट पर सतपाल महाराज और महेंद्र प्रताप सिंह ने रायपुर सीट पर उमेश शर्मा के खिलाफ भाजपा के बागी उम्मीदवार बतौर चुनाव लड़ा था। हास्य कलाकार घनानंद भी भाजपा के टिकट पर पौड़ी से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

दिनेश धनै, जैन, आर्येंद्र, आशा ने किया किनारा
पूर्व मंत्री दिनेश धनै, रुड़की के पूर्व विधायक सुरेश जैन, सहसपुर सीट पर कांग्रेस के बागी उम्मीदवार आर्येंद्र शर्मा ने जनता मोर्चा के गठन से किनारा किया है। ये सभी नेता तीसरा मोर्चा बनाने के लिए पिछले दिनों ऋषिकेश में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इसी तरह, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने तीसरा मोर्चा के लिए सहमति तो दी थी, लेकिन वह न तो ऋषिकेश बैठक में आईं और न ही देहरादून आने में उन्होंने दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed