फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp and Congress argument after saw The accidental prime minister

भाजपाईयों ने देखी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टिर', कांग्रेसी बोले फिल्म देखकर टाइम पास मत करो...

Tue, 15 Jan 2019 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bjp and Congress argument after saw The accidental prime minister
बीजेपी नेता अजय भट्ट/कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह

‘जिन्हें कांग्रेस का असली चरित्र जानना है, उन्हें द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टिर फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।’ फिल्म देखने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की यह पहली प्रतिक्रिया थी। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ सोमवार को यह फिल्म देखी। उनके साथ फिल्म देखने वालों में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा और मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी समेत कई अन्य भाजपा नेता शामिल थे।   

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा कि फिल्म तथ्यों पर आधारित है और कांग्रेस द्वारा इसका जो विरोध किया जा रहा है, उसका कारण यह है कि वे गांधी परिवार की असलियत के कई पहलू जनता के सामने उजागर होने से परेशान हैं । यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु ने लिखी है और 2014 में प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन


कांग्रेस में किस प्रकार से एक ही परिवार का वर्चस्व है, जो सभी को अपनी अंगुलियों पर नचाता है और बात न मानने पर किस प्रकार अपमानित करता है, यह सब फिल्म में सामने लाया गया है। नरसिम्हा राव की मृत्यु के बाद उनकी समाधि बनाने के लिए दिल्ली में स्थान तक दिए जाने जैसे मामलों का खुलासा भी इस फिल्म में हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व गांधी परिवार घोटालों को छुपाने के लिए और मामला बढ़ जाने पर, दूसरों पर बात डाल देने का जो खेल खेलता रहा है, उसका ख़ुलासा भी इस फि ल्म में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म देख टाइम पास कर रही भाजपा : प्रीतम


भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में सच्चाई का सामना करने का साहस नहीं है। इसलिए वे बौखला उठे हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए निर्माता निर्देशक व शानदार अभिनय के लिए अनुपम खेर सभी कलाकारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर फिल्म आयोजन के संयोजक सह मीडिया प्रमुख बलजीत सोनी, संजीव वर्मा व प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे 

भाजपा नेताओं के द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टिर फिल्म देखने पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, फिल्म देखकर टाइम पास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में कोई काम नहीं किया है और उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। इसलिए कभी फिल्म तो कभी राम का नाम लेकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।

उधर, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि जनता ने इस फिल्म को नकार दिया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता की छवि खराब करने के इरादे से इस फिल्म को बनावाया। अब जनता इसे देखने जा ही नहीं रही है तो भाजपाइयों को इसे देखने जाना उनकी मजबूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed